shauq se naakaamee kee badaulat koochaa-e-dil hee chhoot gayaa

Title:shauq se naakaamee kee badaulat koochaa-e-dil hee chhoot gayaa Movie:At His Very Best Ghulam Ali (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Fani

English Text
देवलिपि


शौक़ से नाकामी की बदौलत कूचा-ए-दिल ही छूट गया
सारी उम्मीदें टूट गईं, दिल बैठ गया, जी छूट गया

लीजिये क्या दामन की ख़बर और दस्त-ए-जुनूँ को क्या कहिये
अपने ही हाथ से दिल का दामन मुद्दत गुज़री छूट गया

मंज़िल-ए-इश्क़ पे तन्हा पहुँचे कोई तमन्ना साथ न थी
थक थक कर इस राह में आख़िर एक इक साथी छूट गया

फ़ानी हम तो जीते जी वो मय्यत हैं बे-गोर-ओ-क़फ़न
ग़ुर्बत जिसको रास न आई और वतन भी छूट गया