-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
shukriyaa, shukriyaa ai pyaar teraa, shukriyaa
Title:shukriyaa, shukriyaa ai pyaar teraa, shukriyaa Movie:Aaraam Singer:Talat Mehmood Music:Anil Biswas Lyricist:Rajinder Krishan
शुक्रिया, शुक्रिया ऐ प्यार तेरा, शुक्रिया
शुक्रिया, शुक्रिया
दिल को कितना खूबसूरत ग़म दिया, शुक्रिया
शुक्रिया ऐ प्यार तेरा ...
आँखों को आँसू दिये जो मोतियों से कम नहीं
दिल को इतने ग़म दिये कि अब कोई भी ग़म नहीं
मेहरबां जो कुछ दिया अच्छा किया, शुक्रिया
शुक्रिया ऐ प्यार तेरा ...
ज़िंदगी को दर्द में डूबे तराने दे दिये
हसरतों को आरज़ू के खजाने दे दिये
ये नवाज़िश है तेरा क्या क्या दिया, शुक्रिया
शुक्रिया ऐ प्यार तेरा ...