-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
shukriyaa hastee kaa lekin tumane ye kyaa kar diyaa - - saigal
Title:shukriyaa hastee kaa lekin tumane ye kyaa kar diyaa - - saigal Movie:non-Film Singer:K L Saigal Music:unknown Lyricist:unknown
शुक्रिया हस्ती का लेकिन तुमने ये क्या कर दिया
अरे पर्दे ही पर्दे में अपना राज़ अफ़्शा कर दिया
माँग कर हम लाये थे अल्लाह से एक दर्द-ए-इश्क़
वो भी अब तक़दीर ने औरों का हिस्सा कर दिया
दो ही अंगारे थे हाथों में ख़ुदा-ए-इश्क़ के
एक को दिल एक को मेरा कलेजा कर दिया
मैं तो अपनी बेख़ुदी-ए-शौक़ क ममनून हूँ
बारहा मुझ को भरी महफ़िल में तन्हा कर दिया
मरहमत फ़रमा के ऐ सीमाब ग़म की लज़्ज़तें
ज़ीस्त की तल्ख़ी को फ़ितरत ने गवारा कर दिया