-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
silasile tod gayaa wo sabhee jaate jaate
Title:silasile tod gayaa wo sabhee jaate jaate Movie:Lamha Lamha (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali, Rafique Husain Lyricist:Ahmed Faraz
सिलसिले तोड़ गया वो सभी जाते जाते
वरना इतने तो मरासिम थे के आते जाते
इतना आसाँ था तेरे हिज्र में मरना जानाँ
फिर भी इक उम्र लगी जान से जाते जाते
शिकवा-ए-ज़ुल्मत-ए-शब से तो कहीं बेहतर था
अपने हिस्से की कोई शम्मा जलाते जाते
उसकी वो जाने उसे पास-ए-वफ़ा था के न था
तुम फ़राज़ अपनी तरफ़ से तो निभाते जाते