soch samajh kar dil ko lagaanaa

Title:soch samajh kar dil ko lagaanaa Movie:Jaal Singer:Geeta Dutt Music:S D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


सोच समझ कर दिल को लगाना
देखो बुरा है ज़माना
भोली सूरत का धोखा न खाना
देखो बुरा है ज़माना
सोच समझ कर दिल को लगाना
देखो बुरा है ज़माना

धोखा ना खाना -३
ना ना ना न ना

प्यार की गली में दिल वालो
जाना ज़रा सम्भल सम्भल के
फिरते हैं चोर लुटेरे
रस्ते में भेस बदल के

धोखा ना खाना जी धोखा ना खाना
देखो बुरा है ज़माना
सोच समझ कर दिल को लगाना
देखो बुरा है ज़माना

धोखा ना खाना -३
ना ना ना न ना

दुनिया के इस बाज़ार में
तन की है मन की प्यास नहीं
हुस्न के इस गुल्ज़ार में
रंग ही रंग हैं बास नहीं

धोखा ना खाना जी धोखा ना खाना
देखो बुरा है ज़माना
सोच समझ कर दिल को लगाना
देखो बुरा है ज़माना