sochaa thaa kyaa kyaa ho gayaa - anmol ghadi

Title:sochaa thaa kyaa kyaa ho gayaa - anmol ghadi Movie:Anmol Ghadi Singer:Suraiyya Music:Naushad Lyricist:Tanvir Naqvi

English Text
देवलिपि


सोचा था क्या क्या हो गया
अपना जिसे समझे थे हम
अफ़सोस वो अपना ना था
सोचा था क्या ...

गैरों कि इनमें क्या खता
करते हैं अपनों से गिला
क्या हो गया, क्या हो गया
सोचा था क्या ...

ऐ दिल ना रो, हैरान ना हो
होना था जो वो हो गया
रोने से अब क्या फ़ायदा
क्या हो गया, क्या हो गया
सोचा था क्या ...

जो कुछ भी देखा ख्वाब था
इस ख्वाब को अब भूल जा
भूल जा
क्या हो गया, क्या हो गया
सोचा था क्या ...