sochane ko laakh baaten soche insaan

Title:sochane ko laakh baaten soche insaan Movie:Baap Bete Singer:Mohammad Rafi Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


सोचने को लाख बातें सोचे इन्सान
होगी वही पूरी जिसे चाहे भगवान
सोचने को लाख ...

होनी के हाथ में तू एक खिलौना है
उसने जो सोच लिया बस वही होना है
तुझको गिराए वही और उठाए वही
बेबस तू है नादान
सोचने को लाख ...

जो कुछ भी है सब उसका तमाशा है
आशा कहीं पे तो कहीं पे निराशा है
रखे अधूरे कभी कर दे पूरे कभी
जिसके वो चाहे अरमान
सोचने को लाख ...