-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:sochataa hoon ye kyaa kiyaa mainne Movie:Hamari Yaad Aayegi Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Snehal Bhatkar Lyricist:Kedar Sharma
मु: सोचता हूँ ये क्या
ये क्या किया मैंने
क्या ये सरदर्द ले लिया मैंने
ल: सोचती हूँ ये क्या
ये क्या किया मैंने
क्यों ये सरदर्द ले लिया मैंने
मु: कौन है ये कहाँ से आई है
ये तो अपनी नहीं पराई है
ऐसी चंचल शरीर और झूठी
फिर भी दिल को ये ऐसी भाई है
हाथ हाथों में ले लिया मैंने
दिल-ए-नादां ये क्या किया मैंने
सोचता हूँ ये क्या...
ल: देख कर यूं वो मुस्कुराया क्यूं
मुस्कुराया था पास आया क्यूं
नाक इतनी सी आप इतना सा
फिर भी मेरी नज़र को भाया क्यूं
इसको अर्पन किया हिया मैंने
दिल-ए-नादां ये क्या किया मैंने
मु: रात दिन इश्क़ का जो रोना था
ल: लीजिये हो गया जो होना था
मु: ये जो क़ाफ़िर धड़क रहा है यहाँ
इस ने एक दिन मुझे डुबोना था
दिल-ए-नादां ये क्या किया मैंने
ल: जो किया ठीक ही किया मैंने
दिल का रौशन किया दीया मैंने
मु: सोचता हूँ ये क्या...