sojaa chandaa raajaa sojaa chal sapanon men chal

Title:sojaa chandaa raajaa sojaa chal sapanon men chal Movie:Mission Kashmir Singer:Mahalaxmi Iyer Music:Shankar Ehsaan Loy Lyricist:Rahat Indori

English Text
देवलिपि


सोजा चंदा राजा सोजा चल सपनों में चल
नींद की परियां पहन के आईं पैरों में पायल
तुझको अपने नरम परों पर लेकर जाएंगी
सोने का इक देस है जिसकी सैर कराएंगी
धरती से कुछ दूर कहीं सात समंदर पार
आकाशों के बीच है सपनों का संसार
वो ज़मीं है प्यार की वहां सिर्फ़ प्यार है
मेरे चाँद जा वहां तेरा इन्तज़ार है
सोजा चंदा राजा ...

जिन परियों के हुस्न पे जन्नत हो क़ुरबान
उन परियों के देश में होगा तू मेहमान
है नई कहानियाँ जो तुझे सुनाएंगी
तेरे साथ नाचेंगी तेरे साथ गाएंगी
सोजा चंदा राजा ...