-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
sookhee bagiyaa haree huee
Title:sookhee bagiyaa haree huee Movie:Hamari Baat Singer:Male Voice, Parul Ghosh Music:Anil Biswas Lyricist:Narendra Sharma
सूखी बगिया हरी हुई
अब सूखी बगिया हरी हुई
घन श्याम बदरिया छाई रे
श्याम बदरिया छाई
डाल डाल नव पल्लव झूले
बीती बातों को मन भूले
जीवन की रिती नदिया में
नई तरंग लहराई रे
श्याम बदरिया छाई ...
नई लहरियों में बहता जल
नई नई रुत, नये फूल फल
नये गुलों के गालों पर
नन्हीं शबनम मुसकाई रे
श्याम बदरिया छाई ...