soonee raat men kho gae

Title:soonee raat men kho gae Movie:Sannata Singer:Lata Mangeshkar Music:Hemant Kumar Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


सूनी रात में खो गए चाँद के साये

दो अकेले चल रहे हैं रात अकेली चाँद अकेला
हमसफ़र दो अजनबी थे रात अकेली चाँद अकेला

आवारा सफ़र जाएगा कहाँ
वीराँ है ज़मीं वीराँ आसमाँ
दो किनारे चल रहे हैं रात अकेली चाँद अकेला

आवाज़ों में है सन्नाटों की धुन
नग़्मों की ज़ुबाँ ख़ामोशी है सुन
दो इशारे चल रहे हैं रात अकेली चाँद अकेला

दो अकेले चल रहे हैं ...