-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
sooraj ke jaisee golaaee laee laee teree dhoom har kaheen
Title:sooraj ke jaisee golaaee laee laee teree dhoom har kaheen Movie:Kaala Bazaar Singer:Mohammad Rafi Music:S D Burman Lyricist:Shailendra Singh
सूरज के जैसी गोलाई
चंदा सी ठंडक भी पाई
खनके तो प्यारे दुहाई
तेरी धूम हर कहीं
तुझसा यार कोई नहीं
लई लई
हमको तो प्यारे तू सबसे प्यारा
लई लई तेरी धूम हर कहीं ...
दुनिया की गाड़ी का पहिया
तू चोर तू ही सिपहिया
राजों का राजा रुपइया -२
लई लई तेरी धूम हर कहीं ...
औरत के माथे का टीका
ठुमरी और कजरी से मीठा
तू राज़ है ज़िन्दगी का -२
लई लई तेरी धूम हर कहीं ...
बूढ़ों की तू ही जवानी
बचपन की दिलकश कहानी
तेरे बिना दूध पानी -२
लई लई तेरी धूम हर कहीं ...
दौलत का मज़हब चला के
हम एक मंदिर बना के
पूजेंगे तुझको बिठा के -२
लई लई तेरी धूम हर कहीं ...