-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:sun lo re bandhoo aao re aao tum ye kahaanee suno Movie:Raajaa Ko Raani Se Pyaar Ho Gayaa Singer:Chorus, Udit Narayan, Aditya Narayan Music:Jatin, Lalit Lyricist:Javed Akhtar
सुन लो रे बंधू सुन लो रे मितवा
देने को हम आए हैं तुम सब ही को न्योता
झूरे झूरे ढंडईया
झूरे झूरे ढंडईया
सुन लो रे बंधू ...
आओ रे आओ तुम ये कहानी सुनो है मज़ेदार ये दास्तान
सुन लो रे बंधू ...
रहती थी जहां इक नीलम परी
वहां आया कोई शहज़ादा
दो निगाहें मिलीं दो दिलों ने किया
साथ जीने का मरने का वादा
आओ रे आओ तुम ये ...
क्या तुमने ये बात सुनी है
ये जो नदी है कैसी नदी है
तुम ये जानो या ना जानो
तुम ये मानो या ना मानो
ये नदी है कहानियों की इक नदी
हैं कहानियां बहती यहां
रात में चाँद और सारे तारे यहाँ
सुनने आते हैं कोई कहानी
सुबह आके मचलती है ज़िद्दी हवा
फूलों से भी है कहती दीवानी
आओ रे आओ तुम ये ...
प्यार से मीठा नदिया का पानी
गीतों के जैसी इसकी रवानी
तुम ये जानों या ना जानो
तुम ये मानों या ना मानो
पी लिया इस नदी का जो पानी कभी
भूल जाओगे तुम हो कहां
डूब ही जाओगे इसकी गहराई में
पास तुम इस नदी के जो आए
हर कहानी में सपनों के मझधार हैं
और ये नदिया कहानी सुनाए
आओ रे आओ तुम ये ...