sundaree aay haay sundaree apun ko bhee ek nazar dekho naa

Title:sundaree aay haay sundaree apun ko bhee ek nazar dekho naa Movie:Anokhi Ada Singer:Kishore Kumar Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


सुन्दरी आय हाय सुन्दरी -२
( अपुन को भी एक नज़र देखो ना
बुरे नहीं हम भी इधर देखो ना ) -२
सुन्दरी आय हाय सुन्दरी -२

कैसी अनोखी अदा जानी है तेरी -२
फिर से बइयाँ जरा प्यार से मेरी
तेरा यार मैं नहीं है, मगर ऐसी क्या कमी है
शकल तो मिलती है तेरे यार से मेरी
है ना यही बात तो फिर देखो ना
बुरे नहीं हम भी इधर देखो ना
सुन्दरी आय हाय सुन्दरी -२

दिखने में कंगाल है पन राजा है दिल का -२
आ मैं बना देगा तुझे प्यार की मलिका
कभी एक रोज आके मेरा झोपड़ा बसा दे
झोपड़ में दिखला दूँ मजा राजमहल का
है ना यही बात तो फिर देखो ना
बुरे नहीं हम भी इधर देखो ना
सुन्दरी आय हाय सुन्दरी -२

हो गई गुस्सा अरे तुम तो कसम से -२
ऐसी बड़ी कौन खता हो गई हमसे
गोरे गालों वाली बाई जरा थाम ली कलाई
खाली-पीली तुम तो खफ़ा हो गई हमसे
है ना यही बात तो फिर देखो ना
बुरे नहीं हम भी इधर देखो ना
सुन्दरी आय हाय सुन्दरी -२
अपुन को भी एक नज़र देखो ना
बुरे नहीं हम भी इधर देखो ना
सुन्दरी आय हाय सुन्दरी -२