-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:suno gajar kyaa gaae samay guzarataa jaae Movie:Baazi Singer:Geeta Dutt, Chorus Music:S D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi
कोरस: ओ ल ल ला ऽ ओ ल ल ला ऽ ओ ओ ओ ल ला
गीता:
सुनो गजर क्या गाए समय गुज़रता जाए
ओ रे जीने वाले ओ रे भोले भाले
सोना ना, खोना ना
कोरस:
सुनो गजर क्या गाए समय गुज़रता जाए
ओ ल ल ला ऽ ओ ल ल ला ऽ ओ ओ ओ ल ला
गीता:
गिने-चुने पल हैं तेरे जीवन के
धूम मचा ले अभी दिन हैं मिलन के
ओ रे जीने वाले ...
कोरस: सुनो गजर क्या गाए समय गुज़रता जाए
गीता:
ओ रे जीने वाले ओ रे भोले भाले
सोना ना, खोना ना
कोरस: ओ ल ल ला ऽ ओ ल ल ला ऽ ओ ओ ओ ल ला
गीता:
हुस्न भी फ़ानी और इश्क़ भी फ़ानी है
हँस के बिता ले दो घड़ी की जवानी है
ओ रे जीने वाले ...
गीता:
बिछड़ा ज़माना कभी हाथ ना आएगा
दोश ना देना मुझे फिर पछताएगा
ओ रे जीने वाले ...
कोरस: सुनो गजर क्या गाए
गीता: सोना ना
कोरस: समय गुज़रता जाए
गीता: खोना ना