-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tabeeyat in dinon begaanaa-e-gam hotee jaatee hai - - begum akhtar
Title:tabeeyat in dinon begaanaa-e-gam hotee jaatee hai - - begum akhtar Movie:non-Film Singer:Begum Akhtar Music:unknown Lyricist:Jigar Moradabadi
तबीयत इन दिनों बेगाना-ए-ग़म होती जाती है
मेरे हिस्से की गोया हर ख़ुशी कम होती जाती है
क़यामत क्या ये ऐ हुस्न-ए-दोआलम होती जाती है
के महफ़िल तो वही है दिलकशी कम होती जाती है
वही हैं साहिल-ओ-साक़ी मगर दिल बुझता जाता है
वही है शम्म-ए-दिल रोशनी कम होती जाती है
वही मयख़ान-ओ-रहबाँ वही शीशा वही साग़र
मगर आवाज़-ए-नौशानोश मद्धम होती जाती है
वही है ज़िंदगी लेकिन जिगर ये हाल है अपना
के जैसे ज़िंदगी से ज़िंदगी कम होती जाती है