talkee-e-may men zaraa talkee-e-dil bhee gholen - - rafi

Title:talkee-e-may men zaraa talkee-e-dil bhee gholen - - rafi Movie:Non-Film Singer:Mohammad Rafi Music:Taj Ahmed Khan Lyricist:Krishan Adeeb

English Text
देवलिपि

तल्ख़ी-ए-मय में ज़रा
तल्ख़ी-ए-मय में ज़रा तल्ख़ी-ए-दिल भी घोलें
और कुछ देर यहाँ बैठ लें पी लें रो लें
तल्ख़ी-ए-मय में ज़रा

(हर तरफ़ एक पुरअसरार सी ख़ामोशी है)-२
अपने साये से कोई बात करें कुछ बोलें
तल्ख़ी-ए-मय में ज़रा

कोई तो शख़्स हो जी जान से चाहें जिसको
कोई तो जान-ए-तसव्वुर हो के जिसके हो लें
तल्ख़ी-ए-मय में ज़रा

(आह ये दिल की कसक हाये ये आँखों की जलन)-२
नींद आ जाये अगर आज तो हम भी सो लें
तल्ख़ी-ए-मय में ज़रा ...