tan men agni man men chubhan o rabbaa kair

Title:tan men agni man men chubhan o rabbaa kair Movie:Laat Saheb Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


आ : तन में अग्नि मन में चुभन
काँप उठा मेरा भीगा बदन
ओ रब्बा ख़ैर ख़ैर ख़ैर ओ रब्बा ख़ैर
र : उजला मुख जैसे दर्पन
काली लट जैसे नागन
ओ रब्बा ख़ैर ख़ैर ख़ैर ओ रब्बा ख़ैर

आ : कोई लहर जब तन को छू ले -२
बीच भँवर मेरी काया झूले
बान जिगर पर मारे पवन
थाम के दिल रह जाऊँ सजन
ओ रब्बा ख़ैर ...

र : फूल से निखरी तेरी जवानी -२
शोला बन गया ठण्डा पानी -२
चाँद से उतरी चंद्र किरण
कौन बुझाए मन की तपन
ओ रब्बा ख़ैर ...

आ : सोच ना तू बाँहों में ले-ले
इश्क़ वही जो आग से खेले
आज हुआ दो दिल का मिलन
आज मिला धरती से गगन
ओ रब्बा ख़ैर ...