tanhaaee dil ke rasate men kaisee thokar mainne khaaee

Title:tanhaaee dil ke rasate men kaisee thokar mainne khaaee Movie:Dil Chahta Hai Singer:Sonu Nigam Music:Shankar Ehsaan Loy Lyricist:Javed Akhtar

English Text
देवलिपि


तन्हाई तन्हाई
दिल के रास्ते में कैसी ठोकर मैने खाई
टूटे ख्वाब सारे एक मायूसी है छाई
हर खुशी सो गई ज़िंदगी खो गई
तुम को जो प्यार किया मैने तो सज़ा में पाई
तन्हाई तन्हाई
मीलों है फैली हुई तन्हाई

ख्वाब में देखा था इक आँचल मैने अपने हाथों में
अब टूटे सपनों के शीशे चुभते हैं इन आँखों में
कल कोई था यहीं अब कोई भी नहीं
बन के नागिन जैसे है साँसों में लहराई
तन्हाई तन्हाई पलकों पे कितने आँसू है लाई

क्यूँ ऐसी उम्मीद की मैने जो ऐसे नाकाम हुई
दूर बनाई थी मंज़िल तो रस्ते में ही शाम हुई
अब कहाँ जाऊँ मैं किस को समझाऊँ मैं
क्या मैने चाहा था और क्यूँ किस्मत में आई
तन्हाई तन्हाई
जैसे अंधेरों की हो गहराई

दिल के रास्ते में ...
तन्हाई तन्हाई तन्हाई तन्हाई