-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tasaveer banaataa hoon tasaveer naheen banatee
Title:tasaveer banaataa hoon tasaveer naheen banatee Movie:Baradari Singer:Talat Mehmood Music:Nashad Lyricist:Khumar Barabankwi
तसवीर बनाता हूँ, तसवीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
एक ख्वाब सा देखा है, ताबीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
तसवीर बनाता हूँ ...
बेदर्द मुहब्बत का, इतना सा है अफ़साना - २
नज़रों से मिली नज़रें, मैं हो गया दीवाना
अब दिल के बहलने की, तदबीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
तसवीर बनात हूँ ...
दम भर के लिये मेरी, दुनिया में चले आओ - २
तरसी हुई आँखों को, फिर शक्ल दिखा जाओ
मुझसे तो मेरी बिगड़ी, तकदीर नहीं बनती, तसवीर नहीं बनती
तसवीर बनात हूँ ...