teer khaate jaaenge, aansoo bahaate jaaenge

Title:teer khaate jaaenge, aansoo bahaate jaaenge Movie:Deewaanaa Singer:Lata Mangeshkar Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


ओ तीर चलानेवाले

तीर खाते जाएंगे, आँसू बहाते जाएंगे
ज़िंदगी भर अपनी क़िस्मत आज़माते जाएंगे
तीर खाते जाएंगे, आँसू बहाते जाएंगे

दिल का शीशा तोड़नेवाले किए जा तू सितम
अपनी बर्बादी का शिकवा लब पे लाएंगे न हम
तू जो ग़म देगा कलेजे से लगाते जाएंगे
तीर खाते ...

बे-असर होते नहीं आँसू किसी नाकाम के
तुझको भी रोना पड़ेगा एक दिन दिल थाम के
दर्द बनके हम तेरे दिल में समाते जाएंगे
तीर खाते ...