-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tel maalish boot paalish
Title:tel maalish boot paalish Movie:Tel Malish Boot Polish Singer:Mukesh Music:Chitragupt Lyricist:Prem Dhawan
मु : तेल मालिश बूट पालिश
एक आना बूट पालिश दो आना तेल मालिश
गाढ़े पसीने की ये अपनी कमाई है
ना तो किसी की चोरी ना कोई सीना-ज़ोरी
हाथों से रोटी जो कमाई है तो खाई है
को : एक आना बूट पालिश ...
बंगले में रहते नहीं रहते हैं चाल में
ख़ुश ही रहे हैं यारों रहें जिस हाल में
फाक़े भी काटे पर मांगी नहीं पाई है
को : एक आना बूट पालिश ...
लाखों की तमन्ना है न महलों का ख़्याल है
सुबह-शाम रोटी मिले इतना सवाल है
तो भी न जीने दे ये दुनिया दुहाई है
को : एक आना बूट पालिश ...
दुनिया में छोटा नहीं कोई छोटे काम से
छोटा है जो पेट भरे किसी खोटे काम से
हाथों की मेहनत में कौन सी बुराई है
को : एक आना बूट पालिश ...