teraa dil dhadake mere seene men

Title:teraa dil dhadake mere seene men Movie:Majboor Singer:Anuradha Paudwal Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


तेरा दिल धड़के मेरे सीने में मेरा दिल धड़के तेरे सीने में
तब आए मज़ा हाय हाय रे मज़ा तब आए मज़ा कुछ जीने में
तेरा दिल धड़के ...

जोबन ने ली अंगड़ाई जाग उठे अरमान
नींद गई फिर मन गया अब जाती है जान
दो दिन में जो ये हाल हुआ क्या होगा साल महीने में
तेरा दिल धड़के ...

पहले मेरे होंठों पर आया तेरा नाम
यार तुझे फिर करने लगा ये दिल सुबह-ओ-शाम
अब बहने लगा है प्यार तेरा मेरे खून पसीने में
तेरा दिल धड़के ...

किसी किसी को कभी कभी डसता है ये नाग
हर मौसम में लगती नहीं दिल में प्यार की आग
ये आग दिलों में लगती है सावन के इसी महीने में
तेरा दिल धड़के ...