-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:teraa husn rahe meraa ishq rahe Movie:Do Dil Singer:Mohammad Rafi Music:Hemant Kumar Lyricist:Kaifi Azmi
तेरा हुस्न रहे मेरा इश्क़ रहे,
तो ये सुबह ये शाम रहे न रहे
चले प्यार का नाम ज़माने में,
किसी और का नाम रहे न रहे
तेरा हुस्न रहे ... ये शाम रहे न रहे
मेरी प्यास का कोई हिसाब नहीं,
तेरी मस्त नज़र का जवाब नहीं - २
इसी मस्त नज़र से पिलाए जा - २
मेरे सामने जाम रहे न रहे
तेरा हुस्न रहे ... ये शाम रहे न रहे
मैं बहकने लगा हूँ सम्हाल ज़रा,
मेरे पास ही रह, कहीं दूर न जा
कोई ठीक नहीं कि बहारों का
यहाँ और क़ियाम रहे न रहे
जो निगाह उठी तो पयाम मिला, जो निगाह झुकी तो Sअलाम मिला
इसी वक़्त बुझा दे लगि दिल की, ये पयाम-सलाम रहे न रहे
तेरा हुस्न रहे ... ये शाम रहे न रहे
तेरा हुस्न रहे मेरा इश्क़ रहे,
तो ये सुबह ये शाम रहे न रहे
चले प्यार का नाम ज़माने में, किसी और का नाम रहे न रहे
तेरा हुस्न ... ये शाम रहे न रहे