teraa kisee pe aaye dil, teraa koee dukhaaye dil

Title:teraa kisee pe aaye dil, teraa koee dukhaaye dil Movie:Meri Zindagi Hai Hangama (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan, Male Voice Music:Nisar Bazmi Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


तेरा किसी पे आये दिल
तेरा कोई दुखाये दिल
तू भी कलेजा थाम के मुझसे कहे के हाय दिल
तेरा किसी पे आये दिल
सितमगर क़ातिल

तेरा भी दिल ख़ुदा करे
मेरे लिये हो बेक़रार -२
तू भी तड़प तड़प उठे ऐसी चले हवा-ए-दिल
तेरा किसी पे आये दिल
ज़ालिम कहीं के

नींद ना आये रात भर
भटके इधर उधर नज़र -२
चैन की खोज हो मगर
चैन कहीं न पाये दिल
तेरा किसी पे आये दिल

Male Voice:
बेवफ़ा सनम

तेरे भी दिल में दर्द हो
तेरा भी चेहरा ज़र्द हो -२
मेरी तरह न मिल सके तुझको कहीं दवा-ए-दिल

तेरा किसी पे आये दिल
तेरा कोई दुखाये दिल
तू भी कलेजा थाम के मुझसे कहे के हाय दिल
तेरा किसी पे आये दिल