teraa meraa pyaar koee aaj kal kee to baat naheen

Title:teraa meraa pyaar koee aaj kal kee to baat naheen Movie:Daada Singer:Mukesh, Usha Khanna Music:Usha Khanna Lyricist:Asad Bhopali

English Text
देवलिपि


मु : तेरा मेरा प्यार कोई आज कल की तो बात नहीं
तेरा मेरा साथ कोई चार दिन का तो साथ नहीं
हमेशा से है और हमेशा रहेगा -२

सुन ऐ हसीना हाथों से मेरे दामन को छुड़ाना अच्छा नहीं है
नाज़ुक लबों को दाँतों के नीचे ऐसे दबाना अच्छा नहीं है
तेरा मेरा प्यार कोई ...

आख़िर पसीना माथे पे क्यों है क्यों काँपते हैं पलक़ों के साए
चंचल जवानी ख़ामोश क्यों है क्या सोचती है गरदन झुकाए
तेरा मेरा प्यार कोई ...

दो : हमेशा से है और हमेशा रहेगा
तेरा मेरा प्यार कोई ...