-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:teraa naam likh diyaa saanson pe dhadakan pe Movie:Bahaaron Ki Manzil Singer:Udit Narayan, Poornima Music:Ram Laxman Lyricist:Ravindra Rawal
तेरा नाम लिख दिया
साँसों पे धड़कन पे हर आरज़ू पे हर ख्वाब पे दिलरुबा
तेरा नाम लिख दिया
बिंदिया पे काजल पे लाली पे लब की आंचल पे मैने पिया
तेरा नाम लिख दिया
जाने तुम थे कहां जाने हम थे कहां
प्यार की ये लगन खींच लाई यहां
हुस्न कैसे रुके प्यार जब दे सदा
कब तलक जिस्म से जान रहती जुदा
फूल कली पत्ते शाखों पे सारे गुलशन पे
हो तेरा नाम लिख दिया ...
लैला मजनूं बने हीर रांझा बने
दीवाने प्यार में जाने क्या क्या बने
सेहरा में हम चलें बागों में हम मिलें
मौत के बाद भी टूटे न सिलसिले
ज़मीं के ज़र्रे पे आकाश की गर्दन पे
तेरा नाम लिख दिया ...
इक नई दास्तां हम लिखेंगे सनम
अब के वादा रहा टूटेगी ना कसम
इस जहां के सितम हम सहेंगे नहीं
एक पल भी अलग अब रहेंगे नहीं
अपने लहू से हमने रूह के दामन पे
तेरा नाम लिख दिया ...