-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
teraa pyaar se jeevan bhar jaae
Title:teraa pyaar se jeevan bhar jaae Movie:Aarohi Singer:Mukesh Music:Anand Saagar Kiran Lyricist:Bharat Vyas
तेरा प्यार से जीवन भर जाए तेरे मन का मधुबन खिल जाए
लो सुहाग की ये चूड़ियाँ पहन तू अमर सुहागन बन जाए
तेरा प्यार से जीवन ...
तेरे मन की उमंग पूरी हों तेरे संग रहे जीवन-साथी
चन्दा से किरण का ये नाता जैसे दीपक के संग बाती
तेरे घर में सदा उजियारा हो तेरे प्यार में कलियाँ मुस्काएँ
तेरा प्यार से जीवन ...
तेरे कँगना की खन-खन से नित गूँज उठे पी का अंगना
अपने इस नूतन जीवन को तू प्रीत के रंगों से रंगना
तू अपने पिया के मन भाए तेरी माँग सिंदूरी सँवर जाए
तेरा प्यार से जीवन ...