-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:tere dwaar khadaa bhagawaan bhagat bhar de re jholee Movie:Waaman Avataar/ Bali Raja Singer:Pradeep Music:Avinash Vyas Lyricist:Pradeep
तेरे द्वार खड़ा भगवान हो
तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली -२
तेरा होगा बड़ा एहसान कि जुग-जुग तेरी रहेगी शान
भगत भर दे रे झोली
तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली
ओ भगत भर दे रे झोली
डोल उठी है सारी धरती देख रे, डोला गगन है सारा -२
भीख माँगने आया तेरे घर, जगत का पालनहारा रे
जगत का पालनहारा
मैं आज तेरा मेहमान, कर ले रे मुझसे ज़रा पहचान
भगत भर दे रे झोली
तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली
ओ भगत भर दे रे झोली
आज लुटा दे रे सरबस अपना मान ले कहना मेरा -२
मिट जायेगा पल में तेरा जनम-जनम का फेरा रे
जनम-जनम का फेरा
तू छोड़ सकल अभिमान, अमर कर ले रे तू अपना दान
भगत भर दे रे झोली
तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली
ओ भगत भर दे रे झोली