tere gaalon kee chaandanee dekhe

Title:tere gaalon kee chaandanee dekhe Movie:Pyaar Koi Khel Nahin Singer:Chorus, Alka Yagnik, Udit Narayan Music:Jatin, Lalit Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


तेरे गालों की चाँदनी देखे तो होवे हर दिल बेईमान
लगे हाथों में मेहंदी पिया की तो रंग तेरा लूट ले जहान
ओ तेरे गालों की चाँदनी ...

ओय शावा
कली सी जवानी तेरी खिल जाएगी बन के फूल
ओ महक उठेगी रे तू सैंयाजी की बाहों में झूल
सुन नी कुड़िये आहा रेशम दी गुड़िये ओहो
कयामत कर देगी नी तेरी गज़ब की उठान
तेरे गालों की चाँदनी ...

तारा जैसी बिंदिया तेरी घुंघटे में सजती रहे
हाँ चाँद सी कलाई सदा चूड़ियों से बजती रहे
नी मुटियारे तू ऐसा जादू डारे
कि तेरे सैंया छिड़कते फिरें तुझपे जान
तेरे गालों की चाँदनी ...

मुझे तो पता ही न था मेरा भी है सपना कोई
अपनों ने चाहा सदा मेरा भी हो अपना कोई
तुझे देखा जब से आहा तुझे जाना जब से ओहो
मुझे दिल पे रहा न इख्तियार मेरी जान
तेरे गालों की चाँदनी ...