tere hote huye aaj are patthar ke bhagawaan

Title:tere hote huye aaj are patthar ke bhagawaan Movie:Nastik Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Pradeep

English Text
देवलिपि


तेरे होते हुये आज मैं लुट रही
मेरे माथे पे लग रहा दाग़
अरे पत्थर के भगवान तू है कहाँ
तेरी दुनिया में लग जाये आग -२
तेरे होते हुये आज मैं लुट रही

( लाज आती है मुझको ये कहते हुये
प्रभू अंधा न बन आँख रहते हुये ) -२
मुझे डँसने को आये हैं देख ज़रा
तेरी बस्ती के ज़हरीले नाग

अरे पत्थर के भगवान तू है कहाँ
तेरी दुनिया में लग जाये आग -२
तेरे होते हुये आज मैं लुट रही

चंद चाँदी टुकड़ों की ख़ातिर यहाँ -२
एक अबला के फूट रहे भाग

अरे पत्थर के भगवान तू है कहाँ
तेरी दुनिया में लग जाये आग -२
तेरे होते हुये आज मैं लुट रही

( किसी भाई की बिछड़ी हुई एक बहन
बता कब तक करे तेरे दुखड़े सहन ) -२
आज ज़िंदा चिता पर हूँ मैं जल रही
जल रहे सब उम्मीदों के बाग़

अरे पत्थर के भगवान तू है कहाँ
तेरी दुनिया में लग जाये आग -२
तेरे होते हुये आज मैं लुट रही
मेरे माथे पे लग रहा दाग़
अरे पत्थर के भगवान तू है कहाँ
तेरी दुनिया में लग जाये आग
तेरे होते हुये आज मैं लुट रही