tere jaisaa yaar kahaan kahaan aisaa yaaraanaa

Title:tere jaisaa yaar kahaan kahaan aisaa yaaraanaa Movie:Yaarana Singer:Kishore Kumar Music:Rajesh Roshan Lyricist:Anjaan

English Text
देवलिपि


तेरे जैसा यार कहाँ कहाँ ऐसा याराना
याद करेगी दुनिया तेरा-मेरा अफ़साना
तेरे जैसा यार कहाँ ...

मेरी ज़िन्दगी सँवारी मुझको गले से लगा के
बैठा दिया फ़लक पे मुझे ख़ाक़ से उठा के -२
यारा तेरी यारी को मैने तो ख़ुदा माना
याद करेगी दुनिया ...

मेरे दिल की ये दुआ है कभी दूर तू न जाए
तेरे बिना हो जीना वो दिन कभी न आए -२
तेरे संग जीना यहां तेरे संग मर जाना
याद करेगी दुनिया ...