tere kayaal men kahaan hai too mere jawaanee aa gaee hai

Title:tere kayaal men kahaan hai too mere jawaanee aa gaee hai Movie:Afsaanaa Singer:Lata Mangeshkar Music:Husnlal-Bhagatram Lyricist:Asad Bhopali

English Text
देवलिपि


तेरे ख़याल में बचपन की ज़िन्दगी गुज़री
जवानी आई तो तुझको पुकारती आई

कहाँ है तू मेरे सपनों के राजा -२
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा

क़सम है दिल के अरमानों की तुझको -२
क़सम बचपन के अफ़सानों की तुझको
वो ही रंगीन अफ़साने सुना जा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा

तुझे आवाज़ देते हैं सितारे
बहारें कर रही हैं कुछ इशारे
कुछ इशारे
इशारों का मुझे मतलब बता जा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा

ज़ुबाँ पे दिल की बातें आ गई हैं -२
बड़ी बेदर्द रातें आ गई हैं
मेरी रातों को आ कर जगमगा जा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा