-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tere sau deevaane jhoothe paravaane
Title:tere sau deevaane jhoothe paravaane Movie:Shareef Badmaash Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
तेरे सौ दीवाने झूठे परवाने -२
हो इक तेरा सच्चा आशिक़ हूँ मैं
माने या तू ना माने
तेरे सौ दीवाने ...
छोड़ जाएँगे दिल तोड़ जाएँगे ये बेक़दर यार मुश्किल में -२
इतना कर यक़ीं खो न जाएँ कहीं रस्ते हैं अन्जाने
माने या तू ना माने
तेरे सौ दीवाने ...
आज है यहाँ कल और कहीं हाँ इनकी कुछ ऐसी ही आदत है -२
दिल मसल देंगे ये पी के चल देंगे ये आँखों के पैमाने
माने या तू ना माने
तेरे सौ दीवाने ...