-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
teree aankh kaa jo ishaaraa na hotaa
Title:teree aankh kaa jo ishaaraa na hotaa Movie:Nai Roshni Singer:Mohammad Rafi Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan
तेरी आँख का जो इशारा न होता
तो बिस्मिल कभी दिल हमारा न होता
तेरी आँख का ...
अगर फूल तेरी हँसी न चुराते
तो बेचारे बाग़ों के दिल टूट जाते
नज़र की ये महफ़िल न आबाद होती
बहारों का ऐसा नज़ारा न होता
तेरी आँख का ...
न होते अगर गेसुओं के ये साए
कहां जाते हम चोट दिल की दबाए
मोहब्बत की राहों में भटकते ही रहते
तेरी ज़ुल्फ़ का जो सहारा न होता
तेरी आँख का ...
तेरा साथ है तो सफ़र है सुहाना
तेरी ही बदौलत हसीं है ज़माना
अगर हाथ में तेरा दामन न आता
कहीं भी हमारा गुज़ारा न होता
तेरी आँख का ...