teree aankhon men yah havas main botal naheen sharaab kee

Title:teree aankhon men yah havas main botal naheen sharaab kee Movie:Saahibaan Singer:Anuradha Paudwal Music:Shiv-Hari Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


तेरी आँखों में यह हवस तेरे हाथों में ये जाम भी
अच्छा नहीं लगता है तेरे होंठों पे मेरा नाम भी

मैं बोतल नहीं शराब की जिसे खोल कर तू पी जाएगा

न खेल न कोई खिलौना हूँ न सेज न कोई बिछौना हूँ
मैं मिट्टी नहीं हूँ सोना हूँ
बाज़ार में तू बिक जायेगा मुझे खरीद न पायेगा
मैं बोतल नहीं ...

मैं दौलत नहीं मोहब्बत हूँ मैं सारे गांव की इज़्ज़त हूँ
अपने सजन की अमानत हूँ
तू मुझको हाथ लगायेगा तो पत्थर का बन जाएगा
मैं बोतल नहीं ...