-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:teree chamakatee aankhon ke aage Movie:Chhote Babu Singer:Lata Mangeshkar, Talat Mehmood Music:Madan Mohan Lyricist:Indeevar
लता: आ ऽ
तलत: तेरी चमकती आँखों के आगे ये सितारे कुछ भी नहीं
लता: तू जो बढ़ा दे हाथ ज़रा, दुनिया के सहारे कुछ भी नहीं
तलत:
मान लिया दिलकश हैं बहुत, ये रात हसीं ये चाँद जवाँ
बात जो देखी है तुझ में, नज़ारों में वो बात कहाँ
सामने मेरे तू हो अगर, दुनिया के नज़ारे कुछ भी नहीं
तेरी चमकती आँखों के ...
लता:
साथ है मेरे तू जब तक, रोशन हैं जीवन की राहें
क्यूँ हो मुझे मंज़िल का ग़म, पतवार हैं जब तेरी बाहें
मांझी है गर तू नैय्या का, तूफ़ान के धारे कुछ भी
नहीं
तलत:
तेरी चमकती आँखों के ...
लता: बाँध लिया बंधन में तुम्हें, बस में कर लिया बहारों को
तलत: है ये वो बंधन जो कर दे आज़ाद ग़मों के मारों को
दोनों: प्यार की तेरे छाँव मिले तो ग़म के शरारे कुछ भी नहीं
तलत: तेरी चमकती आँखों के ...