teree duniyaa men jeene se to behatar hai ki mar jaayen

Title:teree duniyaa men jeene se to behatar hai ki mar jaayen Movie:House No. 44/ Makaan No. 44/ Ghar No. 44 Singer:Hemant Kumar Music:S D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


तेरी दुनिया में जीने से तो बेहतर है कि मर जाएं
वोही आँसू, वोही आहें, वोही ग़म हैं जिधर जाएं
तेरी दुनिया में जीने से तो बेहतर है की मर जाएं

कोई तो ऐसा घर होता जहाँ से प्यार मिल जाता
वोही बेगाने चेहरे हैं जहाँ पहुँचे जिधर जाएं
तेरी दुनिया में जीने से तो बेहतर है की मर जाएं

अरे ओ आसमाँ वाले बता इसमें बुरा क्या है
खुशी के चार झोंके गर इधर से भी गुज़र जाएं
तेरी दुनिया में जीने से तो बेहतर है की मर जाएं