teree nagariyaa na bhaaee preet kie pachhataaee re

Title:teree nagariyaa na bhaaee preet kie pachhataaee re Movie:Sanwaria Singer:Shamshad Begum Music:C Ramchandra Lyricist:P L Santoshi

English Text
देवलिपि


तेरी नगरिया न भाई
प्रीत किए पछताई रे साँवरिया प्रीत किए पछताई

बाँध पायलिया प्रीत की साँची रे
काँटों के बीच में हँस-हँस नाची रे
तोहे दया नहीं आई
प्रीत किए पछताई ...

तेरे महल की देख दीवाली
मैने अपनी दुनिया जला ली
प्रीत की होली मनाई
प्रीत किए पछताई ...

मैं हूँ भगवान छोड़ चली रे
अपने साजन की प्रीत गली रे
जाने कब राम मिलाई
प्रीत किए पछताई ...