thahar jaao ke hairaanee to jaaye

Title:thahar jaao ke hairaanee to jaaye Movie:Parchhaiyan (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:Mohsin Naqvi

English Text
देवलिपि


ठहर जाओ के हैरानी तो जाये
तुम्हारी शक़्ल पहचानी तो जाये

शब-ए-ग़म तू ही मेहमाँ बन के आ जा
हमारे घर की वीरानी तो जाये

ज़रा खुल कर भी रो लेने दो हमको
कि दिल की आग तक पानी तो जाये

बला से तोड़ डालो आईनों को
किसी सूरत ये हैरानी तो जाये