thandee thandee saavan kee phuhaar

Title:thandee thandee saavan kee phuhaar Movie:Jaagte Raho Singer:Asha Bhonsle Music:Salil Choudhary Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


ठण्डी ठण्डी सावन की फुहार
पिया आज खिड़की खुली मत छोड़ो ...
आवे झोंके से पगली बयार,
पिया आज बाती जली मत छोड़ो ...
ठण्डी ठण्डी सावन की फुहार ...

दिये की ज्योति, अखियों में लागे, दिये की ज्योति ...
दिये की ज्योति, अखियों में लागे,
पलकों पे निन्दिया सवार
पिया आज बाती जली मत छोड़ो
ठण्डी ठण्डी सावन की फुहार ...

पपीहे ने मन की अग्नि बुझा ली, पपीहे ने मन की ...
पपीहे ने मन की अग्नि बुझा ली, प्यासा रहा मेरा प्यार
आवे झोंके से पगली बयार,
पिया आज बाती जली मत छोड़ो ...
ठण्डी ठण्डी सावन की फुहार ...