-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
thumak-thumak mat chalo kisee kaa dil tadapegaa
Title:thumak-thumak mat chalo kisee kaa dil tadapegaa Movie:Kahin Pyar Na Ho Jaye Singer:Mukesh Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Indeevar
ठुमक-ठुमक मत चलो किसी का दिल तड़पेगा
मन्द-मन्द मत हँसो कोई राही भटकेगा
ठुमक-ठुमक मत ...
काजल से कट जाये कलेजा आँखें हीरे की कनी
राहों में हो जाये उजाला चेहरे पर वो चाँदनी
गेसू खुले मत रखो किसी का दिल उलझेगा
ठुमक-ठुमक मत ...
दिल में उतर ना जाएँ किसी के शोख़ निगाहें रोक लो
आह निकल ना जाए किसी की अपनी अदाएँ रोक लो
बन के घटा मत उठो कोई प्यासा तरसेगा
ठुमक-ठुमक मत ...