-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
tim tim tim taaron ke deep jale
Title:tim tim tim taaron ke deep jale Movie:Mausi Singer:Lata Mangeshkar, Talat Mehmood Music:Vasant Desai Lyricist:Bharat Vyas
तलत:
टिम टिम टिम तारों के दीप जले,
नीले आकाश तले हम दोनों की प्रीत पले
टिम टिम टिम
लता:
टिम टिम टिम तारों के दीप जले,
नीले आकाश तले हम दोनों की प्रीत पले
टिम टिम टिम
आ ऽ आ ऽ
तलत:
झिलमिलाती हैं शबनम की परछाइयाँ
दूर परियाँ बजाती हैं शहनाइयाँ
लता:
चाँद किरनों की जाली पहन झूमता
चाँदनी ले रही देखो अँगड़ाइयाँ
टिम टिम टिम ...
लता:
आज कलियों के मन में नया गीत है
आज लहरों में जादू का संगीत है
तलत:
गूँजती हर दिशा में नयी रागिनी
आज मन है मगन झूमती प्रीत है
टिम टिम टिम ...
लता:
टिम टिम टिम ...