too bevafaa naheen jaan-e-jaan hai intazaar

Title:too bevafaa naheen jaan-e-jaan hai intazaar Movie:Juhi Singer:Kavita Krishnamurthy, Kumar Sanu Music:Devang Patel Lyricist:Anjum

English Text
देवलिपि


तू बेवफ़ा नहीं जान-ए-जां है इंतज़ार तू आई ना
हर साँस पे तेरा नाम है जान-ए-जां क्यों आई ना
दिल में तेरी याद है लब पे ये फ़रियाद है
दिल ये पागल है मेरा ना तोड़ समझ के आईना
तू बेवफ़ा नहीं ...

नज़रें बिछाए कब से मैं खड़ा हूँ तेरे दर पे
उल्फ़त में साथ तेरा मांगूं मैं अपने ही रब से
इतना सताओ ना बेचैन दिल को
रातों को चैन है ना आराम दिन को
हमारी तड़प का ना अंदाज़ उनको
कैसे कहूँ हाल मेरा जान-ए-जानां ओ दीवाने
मैं हूँ मजबूर कितनी जाने ना तू ओ दीवाने
आँसू की बरसात है टूटे ये जज़्बात हैं
दिल में दिल की बात है तू ये समझ क्यूँ पाई ना
तू बेवफ़ा नहीं ...

चाहत में जानम तेरी आज मैं खुद को मिटा दूँ
खुशियाँ ज़माने भर की आज मैं तुझ पे लुटा दूँ
तू ही मेरी आरज़ू है तू ही मेरी ज़िंदगी
मैने पूजा है तुम्हीं को है तू ही मेरी बंदगी
मोहब्बत की राहों में तू ही मेरी दिल्लगी
चीरकर देखो मेरा दिल नाम उसमें है तुम्हारा
तुमसे मिलने के लिए अब दिल तड़पता है हमारा
तू ही मेरा प्यार है तुम पे जां निसार है
फिर भी हूँ मजबूर इतनी तुमसे मिलने आई ना
मैं बेवफ़ा नहीं जान-ए-जां मत सोच मैं क्यूँ आई ना
हर साँस पे तेरा नाम है तू मेरे प्यार का आईना
तू बेवफ़ा नहीं ...