too dhoondhataa hai jisako bastee me aa ke ban me

Title:too dhoondhataa hai jisako bastee me aa ke ban me Movie:Yatrik Singer:Dhananjay Bhattacharya Music:Pankaj Mullick Lyricist:Pt. Bhushan

English Text
देवलिपि


तू ढूँढता है जिसको बस्ती मे आ के बन मे
वो साँवरा सलोना रहता है, रहता है तेरे मन मे ...

मसजीद मे मंदिरों में पर्वत के कंकड़ों में
नदीयों के पानीयों में गहरे समंदरों में
लेहरा रहा है वो ही खुद अपने बाँकपन मे
वो साँवरा सलोना रहता है, रहता है तेरे मन मे ...

हर ज़र्रे मे रमा है हर फुल मे बसा है
हर चीज़ मे उसीका जलवा झलक रहा है
हरकत वो कर रहा है हर इक के तन बदन मे
वो साँवरा सलोना रहता है रहता है तेरे मन मे ...