too hee saagar too hee kinaaraa

Title:too hee saagar too hee kinaaraa Movie:Sankalp/ Determination Singer:Sulakshana Pandit, Vinod Sharma Music:Khaiyyam Lyricist:Kaifi Azmi

English Text
देवलिपि


तू ही सागर,
तू ही सागर है तू ही किनारा
ढूँढता है तू किसका सहारा
ढूँढता है तू किसका सहारा

उसका साया है तू, उसका दर्पण
तेरे सीने में है उसकी धड़कन
तेरी आँखों में उसका इशारा
ढूँढता है तू किसका सहारा
ढूँढता है तू किसका सहारा

male voice
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन
मा कर्मफलहेतुः भूः मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणिend male voice

पाप क्या पुण्य है क्या यह भुला दे
कर्म कर, फल की चिन्ता मिटा दे
ये परीक्षा न होगी दुबारा
ढूँढता है तू किसका सहारा
ढूँढता है तू किसका सहारा

तू ही सागर,
तू ही सागर है तू ही किनारा
ढूँढता है तू किसका सहारा
ढूँढता है तू किसका सहारा