too na aayaa aur hone lagee shaam re

Title:too na aayaa aur hone lagee shaam re Movie:Asha Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


( तू न आया और होने लगी शाम रे
साँवरिया मैं खड़ी रहूँ कि चली जाऊँ रे ) -२

देखूँ कब तक पिया मैं तेरी राह रे
मेरी तक तक के हारी निगाह रे
रात है आ रही
रात है आ रही मैं तो घबरा रही
क्या करूँ कि है दूर मेरा गाँव रे

साँवरिया मैं खड़ी रहूँ कि चली जाऊँ रे
तू न आया और होने लगी शाम रे
साँवरिया मैं खड़ी रहूँ कि चली जाऊँ रे
आ

कैसे कैसे छुपते छुपाते आई
छुपते आई
सारी दुनिया से नज़रें बचाते आई
छुपते आई
दिल की धड़कन बढ़ी
दिल की धड़कन बढ़ी हर कदम पर डरी
हो न जाऊँ कहीं मैं बदनाम रे

साँवरिया मैं खड़ी रहूँ कि चली जाऊँ रे
तू न आया और होने लगी शाम रे
साँवरिया मैं खड़ी रहूँ कि चली जाऊँ रे

कैसे घड़ियाँ बिताऊँ इंतज़ार की
आ जा दूँ मैं दुहाई तेरे प्यार की
अब तो सूरत दिखा
अब तो सूरत दिखा सामने आ भी जा
देख कबसे पुकारूँ तेरा नाम रे

साँवरिया मैं खड़ी रहूँ कि चली जाऊँ रे
तू न आया और होने लगी शाम रे
साँवरिया मैं खड़ी रहूँ कि चली जाऊँ रे
साँवरिया साँवरिया
ओ साँवरिया साँवरिया
साँवरिया हो साँवरिया -२