too naheen aur sahee aur naheen aur sahee

Title:too naheen aur sahee aur naheen aur sahee Movie:Tu Nahin Aur Sahi Singer:Mukesh Music:Ravi Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


(तू नहीं और सही, और नहीं और सही)-२
तू है हरजाइ तो अपना भी यही और सही
तू नहीं और सही, और नहीं और सही
तू नहीं और सही

(बड़ी लम्बी है ज़मीं, मिलेंगे लाख हसीं)-२
(सारि दुनिया में सनम तू अकेला ही नहीं)-२
जाम आँखों के बहुत हैं, कहीं एक दौर सही
तू नहीं और सही, और नहीं और सही
तू नहीं और सही

(मुझसे तू आँख मिला, क्या कमी है ये बता)-२
(तुझ पे उम्मीद-ए-वफ़ा बन गई एक खता)-२
प्यार औरों का सलामत है, तेरा जौर सही
तू नहीं और सही, और नहीं और सही
(तू नहीं और सही)-२