-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
toofaan men ghiree hain meree taqadeer kee raahen
Title:toofaan men ghiree hain meree taqadeer kee raahen Movie:Shikast Singer:Talat Mehmood Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri
तूफ़ाँ में घिरी हैं मेरी तक़दीर की राहें
रोती हैं मेरे हाल पे सावन की घटायें
तूफ़ाँ में घिरी हैं ...
रस्ते पे चलूँ कौन से दिल तू ही बता दे
मंज़िल मेरी बेनाम है तू राह दिखा दे
दुनिया में मिली हैं मुझे जीने की सज़ायें
तूफ़ाँ में घिरी हैं ...
जितनी भी हमें पास वो मंज़िल नज़र आयी
उतनी ही हमें और भी मुश्किल नज़र आयी
ये ग़म भी परेशान हैं क्या हाल बतायें
तूफ़ाँ में घिरी हैं ...