tootaa huaa dil gaaegaa kyaa

Title:tootaa huaa dil gaaegaa kyaa Movie:Doosri Shadi Singer:Zohrabai Ambalewali Music:Govind Ram Lyricist:I C Kapoor

English Text
देवलिपि


टूटा हुआ दिल गाएगा क्या गीत सुहाना
हर बात में ढूँढ़ेगा वो रोने का बहाना

जो बस्ती बड़े चाह पे थी हमने बसाई
उस बस्ती में मिलता नहीं है हमको ठिकाना

शिकवा है किसी से न गिला मुझको किसी से
क़िस्मत मेरी बैरी हुई दुष्मन है ज़माना